असम के सोनितपुर में कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की मौत
रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

asam
1:24 PM, September 12, 2026
असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। दुर्घटना रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी पांच लोग कार में सवार थे। मृतकों की पहचान सोनितपुर जिले के घोरामारी बटाबारी इलाके के निवासियों के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।




