बजट : मिडिल क्लास को बड़ी राहत, को 12 लाख तक की कमाई पर अब कोई टैक्स नहीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया । आम बजट 2025-26 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर बड़े ऐलान किया हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
delhi
8:35 PM, February 1, 2025
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया । आम बजट 2025-26 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर बड़े ऐलान किया हैं।
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट की शुरुआत विकसित भारत की सोच के साथ आगे बढ़ रही केंद्र सरकार की नीतियों और उसके असर के साथ की ।
वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी । 12 लाख तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा । बीते 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे लोग । इनकम टैक्स फाइलिंग की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है ।
ये सस्ता हुआ?
० समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी को 30 से घटाकर 5% किया गया।
० फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी को 15 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया।
० LED-LCD टीवी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
० लिथियम आयन बैटरी सस्ती की गई।
० इलेक्ट्रॉनिक वाहन और फोन की बैटरी सस्ती होगी।
वहीं साल 2024 के बजट में सोने और चांदी की कीमत पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6% तक किया गया था, लेकिन इस बार के बजट 2025 में सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।




