वालीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे दिग्गज अभिनेता

बॉलीवुड से एक दुःखद खबर आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है । इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी।

news-img

mumbai

6:46 PM, November 24, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

बॉलीवुड से एक दुःखद खबर आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है । इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर दुःख जता रहे हैं। वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

उनका सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान, शबाना आजमी और अनिल कपूर समेत कई दिग्गज सितारे पहुंचे। 

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में हुआ। उनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है । धर्मेन्द्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे । अपने गांव से मीलों दूर धर्मेन्द्र ने एक सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म 'दिल्लगी' देखी और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि अपना करियर उन्होंने फिल्मों में बनाने का निश्चय किया।

धर्मेंद्र का जाना उनके परिवार के साथ-साथ फैंस के लिए भी एक बड़ा धक्का है । जब एक्टर की तबीयत खराब हुई थी, तब भी फैंस उनकी अच्छी सेहत और जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे थे। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.