महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी, सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने पार किया 200 का आंकड़ा
कड़ी मेहनत की बदौलत भाजपा ने 288 स्थानीय निकायों में से 129 पर जीत हासिल की है। सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया,

mumbai
2:08 PM, December 22, 2025
महाराष्ट्र में सत्ता में आने के एक साल बाद भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए खुद को साबित करने की अग्नि परीक्षा थी। कड़ी मेहनत की बदौलत भाजपा ने 288 स्थानीय निकायों में से 129 पर जीत हासिल की है। सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें शिवसेना (शिंदे गुट) ने 51 और एनसीपी (अजित पवार) ने 33 स्थानीय निकायों में जीत दर्ज की। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने बमुश्किल 50 का आंकड़ा तक पहुँच सकी । इसमें कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं और शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) आठ-आठ सीटों तक ही सीमित रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नतीजों पर महायुति को बधाई दी और महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह जन-केंद्रित विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसे सुशासन और विकास की जीत बताया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि BJP ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में नया रिकॉर्ड बनाया है.



