अमान्य विद्यालयों के खिलाफ बीईओ का एक्शन, 5 विद्यालयों को कराया बंद, 5 को दिया नोटिस
अमान्य विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने अभियान चलाकर क्षेत्र में चल रहे 10 अमान्य विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी किया।

sonbhadra
6:08 PM, May 16, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । शासन के मंशा के अनुरूप अमान्य विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने अभियान चलाकर क्षेत्र में चल रहे 10 अमान्य विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी किया ।
जानकारी के अनुसार चंद्रभान इंटर कालेज बागेसोती, मां गायत्री इंटर कालेज बागेसोती, पानकुवर इंग्लिश एकेडमी मिटिहिनिया, एम के पब्लिक स्कूल खरौंधी सरस्वती विद्या मंदिर कोन को अमान्य व मानक विहीन पाये जाने पर मौके पर बंद कराया गया, इसके अलावा डी सी शांति इंटर कालेज डुबवा बागेसोती, जय मां अमिला बाल विद्या मंदिर नैकाहा, आई ए इंटर कालेज मझिगवां, आदिवासी कोचिंग सेंटर मझिगवां, रामदुलारी इंटर कालेज पीपरखाड को नोटिस जारी करते हुए तत्काल बंद करने को कहा गया है, इस प्रकार की कार्रवाई से अमान्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है, बीईओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि सभी बंद करायें गये विद्यालय के बच्चों का नामांकन नज़दीकी सरकारी विद्यालयों में कराने का अपील अभिभावकों से की कई वहीं कुछ बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करा दिया गया है, कहा कि यदि अमान्य विद्यालय संचालित होते पकडे गये तो संचालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।




