बैंक यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल स्थगित की, तीन दिवसीय तय थी बैंक की हड़ताल
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल टाल दी गई है ।

delhi
2:00 AM, September 28, 2026
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल टाल दी गई है । यह फैसला 27 सितंबर की रात 9.30 बजे बैंक कर्मचारी संगठनों और इडिंयन बैंकिंग एसोसिएशन के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया।
बैठक में तय हुआ कि शेष शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित हितधारकों से चर्चा के बाद ऐसा समाधान तलाशेगी, जो सभी पक्षों, खासकर ग्राहकों के लिए स्वीकार्य हो ।
बैठक में स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI योजना को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों पर भी चर्चा का रास्ता खुला है। IBA के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर सरकार के समक्ष संशोधन का प्रस्ताव रखने की संभावना है। इसके अलावा, 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के लिए भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत करने पर सहमति बनी है।
इन फैसलों के मद्देनजर UFBU ने अपने प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रम और हड़ताल की कार्रवाई स्थगित करने पर सहमति जताई है।
इससे पहले रविवार को भी बैंक खुलने पर तमाम लोगों ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति भी जताई थी.




