बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरपर्सन तारिक़ रहमान ने जीता चुनाव, पीएम मोदी ने दी बधाई

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारिक़ रहमान ने बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में जीत हासिल कर ली है। जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है।

news-img

delhi

10:38 PM, February 13, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारिक़ रहमान ने बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में जीत हासिल कर ली है। पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा ज़िया के बेटे तारिक़ रहमान ने 9 जनवरी को, उनके निधन के कुछ समय बाद, पार्टी के चेयरमैन का पद औपचारिक रूप से संभाला था। 

बांग्लादेश आम चुनाव के नतीजे सामने आते ही पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी । उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं । यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है।’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने तारिक रहमान और बीएनपी को भी टैग किया है। 

चुनाव आयोग के सचिव अख़्तर अहमद ने शुक्रवार को दोपहर बाद अगरगांव स्थित चुनाव आयोग के दफ़्तर में परिणामों की घोषणा की।

इन चुनावों में अकेले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 209 सीटें जीत ली हैं। बीएनपी और उसके सहयोगी दलों को कुल 212 सीटों पर जीत मिली है जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीती हैं और उसके सहयोगी दलों को भी नौ सीटों पर जीत मिली है। वहीं एनसीपी ने छह और बांग्लादेश ख़लीफ़ा मजलिस ने दो सीटें जीतीं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.