संसोधन : वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन डीएम कार्यालय ने सरेंडर किया ₹6.73 करोड़
वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि 1 अप्रैल दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित जिलाधिकारी कार्यालय ने सरेंडर किए 6.46 अरब शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ है, यह त्रुटिपूर्ण है। बार....

sonbhadra
10:54 PM, April 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जिलाधिकारी कार्यालय में आवंटित बजट 71. 10 करोड़ जबकि व्यय बजट ₹64.36 करोड़
सोनभद्र । वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि 1 अप्रैल दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित जिलाधिकारी कार्यालय ने सरेंडर किए 6.46 अरब शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ है, यह त्रुटिपूर्ण है। बार-बार समाचार पत्रों द्वारा सूचना मांगी जा रही थी, जिसमें लिपिकीय त्रुटिवश उक्त धनराशि अनथाइराइजड बिना हस्ताक्षर के दे दिया गया था साथ ही जो धनराशि सरेण्डर दर्शाया गया है वह अवशेष बजट सायं 7 बजे की स्थिति है जिसमें बिल के पारण की कार्यवाही चल रही थी। तत्समय जिलाधिकारी कार्यालय के बजट की स्थिति इस प्रकार है, आवंटित बजट 71 करोड़ 10 लाख 58 हजार 321 है, इसी प्रकार से व्यय बजट 64 करोड़ 36 लाख 70 हजार 520 रूपये तथा अवशेष बजट 6 करोड़ 73 लाख 87 हजार 801 रूपये है। बजट की स्थिति के अनुसार मैनुअल प्रेषित किया गया था, परन्तु कम्प्यूटर टाईपिग में लिपिकीय त्रुटि के कारण शून्य बढ जाने के कारण धनराशि में अन्तर आ गया।



