अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
मुश्ताक खान ने अपने अभिनय करियर में कई फिल्मों और अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई। फिल्म ‘वेलकम’ में उनके हास्य अंदाज वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

mumbai
8:57 PM, September 24, 2026
मुंबई। फिल्म जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में उपचाराधीन थे। करीब पांच वर्ष पहले उन्हें कैंसर की बीमारी का पता चला था। हाल के दिनों में बीमारी के दोबारा उभरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उनका निधन हो गया।
मुश्ताक खान ने अपने अभिनय करियर में कई फिल्मों और अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई। फिल्म ‘वेलकम’ में उनके हास्य अंदाज वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस भूमिका ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों में शोक है। सोशल मीडिया पर साथी कलाकार और प्रशंसक उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।




