एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी कर जताया विरोध
सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया

sonbhadra
3:51 PM, August 18, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डाला नगर इकाई के द्वारा शहीद स्थल पर नगर मंत्री श्याम पाठक के नेतृत्व में ममता सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया. इस दौरान तहसील सहसंयोजक आशीष अग्रहरी ने कहा की हम सभी को ज्ञात है कि, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है।
पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है।
विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। बंगाल में हो रही यह घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है।
इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व ममता सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया इस दौरान
प्रमुख रूप से पूर्व कार्यकर्ता संतोष कुमार, बबलू, संजय गौड़, आकाश पटेल, नवीन कुमार, अभिषेक, शिवम मिश्रा, आदित्य, मनोज गुप्ता, आदित्य तिवारी, गौतम भारद्वाज, राकेश जयसवाल, शुभम तिवारी, रिया, अंचल, पिंकी इत्यादि छात्रा कार्यकर्ता मौजूद रही।




