सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की जिगना ग्राम पंचायत की प्रधान के पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी। 24 फरवरी को उसने जहर खाया और 26 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 20 दिन बाद मृतक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने रोते हुए लाइव वीडियो बनाया, और अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। मामले में मृतक के पिता ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में में तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले उस पर तमाम आरोप लगाते हुए पत्नी की विदाई नहीं कर रहे थे, जिससे वह काफी क्षुब्ध था। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना ने बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद ताजा कर दी है। हालांकि जनपद न्यूज़ live वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।