Sonbhadra News : 11वर्षीय बालिका ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
11वर्षीय बालिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:55 PM, June 24, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार बेलछ ग्राम सभा टोला अकेलवा में 11वर्षीय बालिका किसी कारण वश अपने ही घर के बड़ेर में साड़ी का फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लिया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव को कब्जे म़ें लेकर जाच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार कुमारी शंकुतला 11वर्ष पुत्री रामटहल निवासी बेलछ ग्राम सभा टोला अकेलवा किसी कारण वश अपने ही घर में दोपहर के लगभग घर के बड़ेर म़ें साड़ी का फंदा बना कर झुल गयीं। जब परिजनो की जानकारी हुई तो इसकी सूचना चोपन पुलिस को दे दिया।मौके पर चोपन पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।




