यूपी में 13 PCS अफसरों के तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

lucknow
10:35 PM, September 19, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य पद शामिल हैं।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची—
पवन कुमार — प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कुशीनगर।
दिनेश — मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ से अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या।
सौरभ सिंह — अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा से अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर।
आलोक कुमार गुप्ता — अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर से अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कासगंज।
अरुण कुमार — अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
कंचन — उप जिलाधिकारी, मथुरा से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी।
सूरज कुमार यादव — विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर।
जितेंद्र कटियार — उप जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
वंदिता श्रीवास्तव — सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण से उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज।
हिमांशु कुमार गुप्ता — प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण।
निधि डोडवाल — उप जिलाधिकारी, बरेली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
अजय कुमार त्रिपाठी — अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर से मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ।
भान सिंह — उप जिलाधिकारी, भदोही से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर।




