Lakhimpur kheri news : मिशन शक्ति 6.0: चंदन चौकी पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने निकाला जागरूकता मार्च, सम्मानित हुईं छात्राएं व शिक्षिकाएं
मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत सोमवार को चंदन चौकी थाना पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

lakhimpur kheri
7:57 PM, October 13, 2026
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
चंदन चौकी (खीरी) । उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को पूरी तरह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत सोमवार को चंदन चौकी थाना पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल और कैडेट्स ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकालकर आमजन को जागरूक किया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर मिशन शक्ति टीम ने उत्कृष्ट बालिकाओं, छात्राओं और अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर्स चस्पा कर तथा पंपलेट्स के माध्यम से महिलाओं और आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना और समाज में बालिकाओं को स्वावलंबी व निडर बनाना है, जिसके लिए निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।




