Sonbhadra News : गांवों से निकली प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, करमा ब्लाक रहा अव्वल
जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 में जनपद के सभी 10 विकासखंडों से कक्षा 3, 5, 6 और 8 के कुल 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिसमें करमा ब्लाक अव्वल रहा।

sonbhadra
8:56 PM, September 9, 2026
- मेधावी परीक्षा में 10 विकास खंडों के 85 छात्रों ने दिखाया दम
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है उसे पहचानने और सही मंच देने की। इसी उद्देश्य के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 में जनपद के सभी 10 विकासखंडों से कक्षा 3, 5, 6 और 8 के कुल 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिसमें करमा ब्लाक अव्वल रहा।
परीक्षा में कक्षा 3 के 20, कक्षा 5 के 23, कक्षा 6 के 21 और कक्षा 8 के 21 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा।
कक्षा-3 में नियति मौर्या ने मारी बाजी -
कक्षा-3 में करमा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाड़ की छात्रा नियति मौर्या ने 38 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। करमा के ही प्राथमिक विद्यालय मुडडीह के दिव्यांशु गोस्वामी 36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। म्योरपुर के प्राथमिक विद्यालय परसवार राजा की परी, कोन के कम्पोजिट विद्यालय बैना के आकाश गुप्ता और चोपन के प्राथमिक विद्यालय पड़री पान की सुषमा ने 31-31 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-5 में भी करमा का दबदबा -
कक्षा-5 में करमा के प्राथमिक विद्यालय सहदेइया बैडाड़ के आयुष कुमार ने 34 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। चोपन के कम्पोजिट विद्यालय खेवन्हा की सीमा कुमारी 33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
म्योरपुर के कम्पोजिट विद्यालय अंजानी के अंश कुमार और करमा के प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाड़ के अनुज सिंह ने 32-32 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 में दो मेधावियों का संयुक्त कब्जा -




