पत्नी ने प्रेमी के साथ पैसे के लिये की पति की हत्या
फैयाज़ खान मिस्बाही(ब्यूरो)गाज़ीपुर

markundi
6:55 PM, June 9, 2024
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 02.06.2024 को थाना कासिमाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिउरा बहादुरगंज में हुई मृतक डबलू राम पुत्र स्व0 चन्द्रजीत राम की हत्या का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तगण को आज दिनांक 08.06.2024 को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद मय हमराह द्वारा समय करीब 06.30 बजे राकेश यादव सिउरा बहादुरगंज के ईंट भठ्ठे से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद बघारी (चाकू) ईंट भट्ठे के पास झाड़ी से बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता – 1.अभिषेक पुत्र कमला प्रसाद निवासी कन्हौरा खुर्द थाना बरेसर जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष ।2. अभियुक्ता ऊषा देवी उर्फ तारा पत्नी स्व0 डब्लू राम निवासिनी ग्राम इसहाकपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ हालपता ग्राम बस्ती बहरवार थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र 30 वर्ष। पूछताछ का विवरणः- पूछताछ में अभियुक्ता/ मृतक की पत्नी ऊषा देवी उपरोक्त ने बताया कि वह अभियुक्त अभिषेक कुमार उपरोक्त से प्यार करती थी तथा उसी के साथ रहना चाहती थी इसके अतिरिक्त उसने समूह से काफी पैसे लाखो रुपये उधार लिए थे जिसे वह चूकाना नही चाहती थी उसके प्रेमी ने उसे बताया कि समहू द्वारा लिये गये पैसे यदि पत्नी या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नही करना पड़ता है । इसलिए दोनो ने मिलकर मृतक डब्लू राम उपरोक्त की हत्या की योजना बनायी । जिससे डब्लू के मरने के बाद अभियुक्ता ऊषा उपरोक्त को समूह का लिया हुआ पैसा भी नही जमा करना पडेगा । और पति के मरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ आराम से रह सकती है । योजना अनुसार दिनांक 2/03.06.2024 की रात्रि में दोनों ने मिलकर मृतक डब्लू राम की बघारी (चाकू) से हत्या कर चाकू को झाडी में छुपा दिया




