धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240515_1852071793152463790277424.jpg)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव के मध्यनजर आने जाने वाले लोगों की गहन तलाशी के दौरान वांछित अभियुक्त शाहिद अंसारी पुत्र जमरूद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर थाना प्रभारी निरीक्षक ने न्यायालय में हाजिर किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल मार्गदर्शन में आज लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बुटबेढवा ग्राम पंचायत में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के झारखंड बॉर्डर पर आने जाने वाले लोगों की गहन तलाशी के दौरान विभिन्न मामलों में 3/5क/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा 3(1) गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों निवारण अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त शाहिद अंसारी पुत्र जमरूद्दीन अंसारी झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना के मानपुर गांव निवासी को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज सक्षम न्यायालय में भेजा गया।