आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240213_2209161566596437719502592-1024x576.jpg)
सोनभद्र । आज बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्टसगंज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्णप करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम का संचालन विजय द्विवेदी ने किया। उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों के समक्ष अध्ययनरत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गयी। उपस्थित बच्चों व अतिथियों द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजाते हुए उनके हुनर की खूब तारीफ की।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-1707834241118136659918014593968.jpg)
कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ0 योगेश्वर प्रसाद ने नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज अध्यक्ष रूबी प्रसाद की तरफ से सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला आफजाई किया।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240103_1718081925050710930345633.jpg)
इस दौरान डॉ0 जे0एन0 सिंह सर्जन श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल राबर्टसगंज, डा0 योगेश्वर प्रसाद डिप्टी सी0एम0ओ0, डॉ0 एस0एन0 दूबे, संजय जायसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, नजबून निशा सभासद वार्ड नं0 13, रामराज अध्यक्ष विद्याालय प्रबन्ध समिति, धनन्जय कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी, रमेश प्रसाद चौरसिया, इन्दु प्रकाश सिंह, गणेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, मदनलाल सहित अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17078342410502177269112536119625.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240112_2214008432280590053751282.jpg)