आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/fb_img_17078347129217910936443373320142-1024x683.jpg)
सोनभद्र । समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इं0 विनीत कुशवाहा ने राबर्ट्सगंज निवासी अंकित सिंह राठौर को छात्रसभा का प्रदेश सचिव बनाया है। इससे छात्र सभा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौैल है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव अंकित सिंह राठौर ने कहा कि “सपा में ही छात्रों, नौजवानों समेत अन्य सभी वर्गों का हित है। छात्र सभा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाएगी और उसके निस्तारण का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।”
ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : गोवध के लिए जा रहे 10 पशुओं को पुलिस ने छुड़ाया, दो अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार
अंकित के प्रदेश सचिव बनने पर बादल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रिंकू मौर्या, विकास केशरी, रोशन सोनी, रोहित पाण्डेय, रोनू सिंह, मुकेश भारती, अशोक यादव, बलवंत सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240112_2214008432280590053751282.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240103_1718081925050710930345633.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240103_1454561809169588974758950.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240109_1013224798562698811263717.jpg)