आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/20240124_2131495367095208153348102-1024x576.jpg)
सोनभद्र । आज सुबह चेकिंग के दौरान रायपुर पुलिस के हाँथ बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बिहार बॉर्डर के निकट दरमा मोड़ पर ख़डी तीन महिलाओं को रोक कर तलाशी ली गयी, इस दौरान उनके पास से 27.8 किग्रा0 गाँजा बरामद किया गया। उनके पास से 67 हजार नकद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब 1.65 लाख रुपये है। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कत बरत रही है।
ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 315 ली0 अवैध देशी शराब के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि “आज रायपुर पुलिस ने दरमा मोड़ पर खड़ी तीन महिलाओं गाजीपुर निवासी संध्या चौहान पत्नी स्व0 चंद्रशेखर, बिहार निवासी शिवकुमारी पत्नी दुर्योधन बैठा और वाराणसी निवासी नेहा उर्फ़ चंदा पुत्री शोभनाथ को 27.8 किग्रा0 गाँजा के साथ गिरफ्तार किया है। पूछाताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि बिहार से गाँजा लाकर वाराणसी कैंट रेलवे ले जाते हैं और वहाँ पर खरीददार आते हैं, जिन्हें गाँजा सप्लाई करते हैं।”
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17055924759918620936980211856725.jpg)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रायपुर बृजेश कुमार पांडेय, उ0नि0 रामनयन यादव, हे0का0 विपिन कुमार, अजय सिंह कुशवाहा, म0का0 प्रिया पांडेय और म0का0 ममता कुमारी मौजूद रहे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17055925312418204163367405741254.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17055925311893646532507490591107.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17055925313024322669302075121481.jpg)