![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2023/07/0a06325d2aa3e9b8b27c09aff8f56ce0b9b98dcd504cf55917a9a464032f03859073739383770063484.jpg)
नमक हलाल, चुपके-चुपके, खुशबू, इनकार, मुकद्दर का सिकंदर, गोलमाल और शहंशाह जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता हरीश मागोन का निधन हो गया है। उनका निधन 1 जून को हुआ है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन सिंटा ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी है। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गए है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कई कलाकारों से दोस्ती थी। इसके चलते वह काफी मेलजोल वाले कलाकार माने जाते थे। उनके निधन पर कई फैंस ने भी दुख जताया है।
हरीश मागोन एफटीआईआई इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएट थे। उन्होंने चुपके-चुपके जैसी कई फिल्मों में काम किया था। वह अपना एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट भी चलाते थे। इसका नाम हरीश मागोन एक्टिंग इंस्टिट्यूट था। यह मुंबई के जुहू में स्थित था।