Thursday, March 23, 2023

मोहन भागवत के खिलाफ ब्राह्मणों का प्रदर्शन

Must Read

संजीव कुमार पांडेय (संवाददाता)

मिर्जापुर। जिलेे में सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के वक्तव्य से नाराज अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।जिसमें समाज में जातीय उन्माद फैलाने और गलत बयानबाजी के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।कलेक्ट्रेट परिसर में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने राजनीतिक स्वार्थ बस गलत बयान बाजी कर समाज में विद्रोह फैलाने का काम किया है।संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चंद्र पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ झूठा आरोप लगाने का काम आरएसएस प्रमुख ने किया है।ब्राह्मण समाज सभी जाति एवं वर्ग के कल्याणकारी कार्यों में लगा रहता है। ब्राह्मण जाति के नाम पर राजनीति नहीं करता। कहा कि सोची समझी साजिश के तहत ब्राह्मणों को मोहरा बनाया गया है। पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रांतीय पदाधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि सभी मानव के कर्म के अनुसार उनके कार्यों का निर्धारण मैंने किया है। वेदों में भी 4 जातियों की चर्चा की गई हैं। धर्म शास्त्रों के विपरीत मोहन भागवत ने बयान दिया है।

ताज़ा ख़बरें

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम् बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

22 मार्च की शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणमान्य लोगों...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page