Thursday, March 23, 2023

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में नशबंदी शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न

Must Read

राकेश चौबे

मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में गुरुवार को नशबंदी शिविर के आयोजन में 13 महिलाओं का सफल नशबंदी किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन डॉक्टर सुभम त्रिपाठी प्रभारी के कुशल नेतृत्व में आशाओं द्वारा 13 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन में से सभी 13 महिलाओं का सफल नशबंदी आपरेशन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर राम कुंवर डिप्टी सी एम ओ प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही , फर्मास्टिट रवीन्द्र कुमार, लैब इंचार्ज अखिलेश राय, सरीता, पुष्पा, तारा, सितारा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। आपरेशन के पश्चात सभी महिलाओं को एम्बुलेंस एवं अपने निजी साधनो द्वारा उनके घरों तक पहुंचाया गया।

ताज़ा ख़बरें

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम् बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

22 मार्च की शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणमान्य लोगों...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page