Sunday, June 4, 2023

….यदि फ़्लाईओवर पर लगी होती जाली तो बच सकती थी ‘जिलाजीत’ की जान

Must Read

आनंद कुमार चौबे (संवाददाता)

उपसा की लापरवाही की भेंट चढ़ा एक और युवक

अहरौरा थाना क्षेत्र के जिगना गाँव निवासी जिलाजीत उर्फ सुनील बिंद ले रूप में हुई मृतक की शिनाख्त

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक के पास आज दोपहर में फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक फ्लाईओवर पर ही पड़ी थी। वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फ्लाईओवर से गिरकर पहले भी बाइक सवारों की जान जा चुकी है, पुनः इस घटना से लोग सकते में आ गए हैं। लोगों ने इस घटना में उपसा के अधिकारियों के लापरवाही पूर्ण रवैये को जिम्मेदार माना है।

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर राबर्ट्सगंज नगर के मध्य 3.5 किमी0 लम्बा फ्लाईओवर निर्मित है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे बढ़ौली चौक के पास अहरौरा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी जिलाजीत उर्फ सुनील बिंद (30वर्ष) पुत्र कुबेर बिंद अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घटना के वक्त चौराहे पर भीड़-भाड़ थी। अचानक ऊपर से युवक के गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चौराहे पर खड़ी पुलिस तत्काल युवक के पास पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जब कोतवाली पुलिस फ्लाईओवर पर पहुंची तो वहां युवक की अपाचे बाइक भी गिरी हुई मिली।

कोतवाल बालमुकुंद मिश्र के मुताबिक चौराहे के ठीक ऊपर फ्लाईओवर पर मोड़ है। आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा चुकी है। वहीं शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

वहीं पूरे मामले पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों को घटना का जिम्मेदार मानते हुए जिलाधिकारी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसी स्थान पर ऐसी ही एक घटना घटित हुई थी जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी लेकिन घटना के बाद भी सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी नहीं चेते बल्कि मामला ठंडा पड़ते ही वह कुंभकर्णी निद्रा में चले गए। यदि पूर्व में ही यहां 5 फीट ऊंची जाली लगा दी गई होती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

ताज़ा ख़बरें

भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा है पुल ताश के पत्तों की भरभरा कर गिरा, कोई जनहानि नहीं

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा है पुल रविवार को ताश के पत्तों की भरभरा कर...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page