Monday, May 29, 2023

थानाध्यक्ष ने जनता के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व

Must Read

अजय कुमार (संवाददाता)

खुटार शाहजहांपुर। मकर सक्रांति के पर्व पर खुटार थानाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने थाने के निकट ही खिचड़ी भोज भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने सभी को मकर सक्रांति के पावन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा आने वाले त्योहार शांति और सौहार्द्र से मनाएं उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक अनंत अमोरिया, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विष्णु कुमार, मनोज कुमार भारत, मोहम्मद यूसुफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें

नदी में उतराता मिला युवक का शव हत्या की आशंका, चार दिनों से लापता था युवक पुलिस जांच में जुटी

अजय कुमार (संवाददाता) खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गाँव महमदपुर सहजनिया में रिश्तेदारी में रह रहे एक युवक का शव नदी...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page