Friday, December 1, 2023

ब्राह्मण समाज ने जरूरतमन्दों को भोजन वितरण कर बांटा कम्बल

Must Read

कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)

ओबरा (सोनभद्र)। आज मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के सौजन्य से ब्राह्मण समाज ओबरा स्थित कार्यालय पर जरूरतमन्दों को भोजन व लाई चुड़ा व कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के फोटो चित्र पर संयुक्त रुप से पूजन, वंदन व आरती के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें ब्राह्मण समाज ओबरा के अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये जरूरतमन्दों को भोजन वितरण किया गया साथ ही अत्यधिक ठंड के मौसम में बचाव हेतु जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कर उन्हें राहत पहुँचाने का कार्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया है।

वहीं ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पौष माश में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि मे प्रवेश करता है तभी हिन्दू मकर संक्रांति मनाते है। इस दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति होती हैं। इस दिन जप, तप एवं दान जैसी क्रिया कलापों का विशेष महत्व हैं।

इस अवसर पर महासचिव प्रभात पाण्डेय, सचिव देवानंद मिश्र, डॉ0 जीएन पाठक, राजीव दूबे, पुष्प राज पाण्डेय, प्रमोद त्रिपाठी, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी,
नरसिंह त्रिपाठी, रामनाथ त्रिपाठी, अनिल तिवारी, डॉ0 ए0के0 पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, सुमन तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, विकास मिश्र, संजीव मालवीय, एस0के0 चौबे, एस0एन0 पाण्डेय, कृष्ण बिहारी त्रिपाठी, अगस्त शुक्ला, उमेश शुक्ला, राजू पाठक, महेन्द्र त्रिपाठी, शशि कांत शुक्ला, मीडिया प्रभारी महेश पाण्डेय सहित तमाम ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

janpad news live android app download
- Advertisement -
- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

Big News

Uttarakhand News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

चार धाम आलवेदर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर सिलक्यारा पौलगाव बड़कोट सुरंग निर्माण करने के लिए स्थानीय देवता बौखनाग देवता...

Varanasi Dev Dipawali : शिव की काशी के आंगन में देवताओं ने मनाई देव दीपावली

- देश विदेश के नागरिकों के साथ ही 70 देशों के राजदूत, 150 डेलीगेट्स बने इस अविस्मरणीय पल के...

Crime

Jaunpur Crime News : मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जौनपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी । फास्ट फूड की दुकान...

Jhansi News : झांसी में शातिर इनामी बदमाश राशिद कालिया एनकाउंटर में ढेर

झांसी में आज तड़के शातिर बदमाश राशिद कालिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 3 साल...

Sports

रंगारंग कार्यक्रम के साथ 67 प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र ! तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के गुरूवार...

प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की कवियत्रि डा.सुमन दुबे ने तीरन्दाजो का किया मनोबल ऊंचा

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र |तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के दूसरे दिन...

You cannot copy content of this page