Monday, May 29, 2023

महिला कांग्रेस कमेटी ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Must Read

आनंद कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष चौबे की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। वहीं असहाय गरीबों को गरम कपड़े व कंबल भी वितरित किए गए।

इस दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी जब से यूपी की प्रभारी बनी है महिलाओं के हक और हुकुक के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करती है। पिछड़ों, दलितों, शोषित, वंचित की सशक्त आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है। चाहे हाथरस का मामला हो या पंचायत चुनाव में महिला का कपड़ा खींचने का मामला रहा हो, चाहे जनपद सोनभद्र में आदिवासी समाज पर हुए नरसंहार का मामला रहा हो प्रियंका गांधी ने संघर्ष के माध्यम से आदिवासी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दो दिन तक सोनभद्र में रुक कर संघर्ष करती रही। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से उभ्भा मे हुए नरसंहार में मृतकों के परिजनो को 10 लाख एवं घायलों को दो-दो लाख देने का काम किया था। निश्चित रुप से प्रियंका गांधी नेतृत्व में आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में आदिवासी, किसान, नौजवान, महिला, मजदूर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के संघर्ष की बदौलत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।
प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिज्ञा ने कहा था 40 पर्सेंट महिलाओं को टिकट कॉन्ग्रेस पार्टी देगी ,उसको पूरा करके भी दिखाया। निश्चित रूप से प्रियंका गांधी के साथ महिलाओं पुरी ताकत के साथ साथ खड़ी है ।आने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाएं बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

उक्त मौके पर कॉंग्रेस नेता कन्हैया पांडेय, शांति विश्वकर्मा, पार्वती, रीमा, सीमा, चमेली, रेखा, मोनी, चांदनी, नीलम, राजी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page