गाजीपुर

Gazipur News : 15 नवंबर से वाराणसी सिटी-गाजीपुर व वाराणसी सिटी-जौनपुर दो गाडि़यों का होगा संचालन

फैयाज़ खान मिस्बाही(ब्यूरो)

वाराणसी। रेल यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का संचलन 15 नवम्बर,2023 से किया जा रहा है । गाड़ी सं-05462/05461 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी एवं गाड़ी सं-05464/05463 वाराणसी सिटी-जौनपुर-वाराणसी सिटी का संचलन निम्नानुसार किया जायेगा। नई मेमू गाड़ी सं-05462वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी सोमवार छोड़कर पूरे सप्ताह वाराणसी सिटी से 09:50 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 10:02 बजे,कादीपुर से 10:12 बजे,राजवारी 10:19 बजे,सिधौना रामपुर हाल्ट से 10:24 बजे,औड़िहार से 10:35 बजे,सैदपुर भीतरी से 10:44 बजे,तरांव से 10:53 बजे,बसुचक हाल्ट से 11:01 बजे,नन्दगंज से 11:08 बजे,सहेड़ी हाल्ट से 11:15 बजे,आन्कुशपुर से 11:21 बजे छुटकर 11:40 बजे गाजीपुर सिटी पहुँचेगी । वापसी यात्रा में नई मेमू गाड़ी सं-05461 गाजीपुर सिटी -वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी रविवार छोड़कर पूरे सप्ताह गाजीपुर सिटी से 15:15 बजे प्रस्थान कर आन्कुशपुर से 15:26 बजे, सहेड़ी हाल्ट से 15:32 बजे,नन्दगंज से 15:39 बजे, बासुचक हाल्ट से 15:46 बजे,तरांव से 15:52 बजे,सैदपुर भीतरी से 16:01 बजे, औड़िहार से 16:20 बजे,सिधौना रामपुर हाल्ट से 16:27 बजे, राजवारी 16:32 बजे, कादीपुर से 16:39 बजे,सारनाथ से 16:50 बजे छुटकर 17:10 बजे वाराणसी सिटी पहुँचेगी। इसी प्रकार नई मेमू गाड़ी सं-05464 वाराणसी सिटी-जौनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी शुक्रवार छोड़कर पूरे सप्ताह वाराणसी सिटी से 10:40 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 10:52 बजे,कादीपुर से 11:02 बजे,राजवारी 11:09 बजे,सिधौना रामपुर हाल्ट से 11:14 बजे,औड़िहार से 11:35 बजे,फरीदहां हाल्ट से 11:43 बजे,दुधौन्दा हाल्ट से 11:50 बजे,डोभी से 12:00 बजे,केराकत से 12:09 बजे,गंगौली हाल्ट से 12:16 बजे,मुफ्तीगंज से 12:23 बजे तथा यादवेन्द्र नगर हाल्ट से 12:33 बजे छुटकर 13:00 जौनपुर पहुँचेगी । वापसी यात्रा में नई मेमू गाड़ी सं-05463 जौनपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी गुरुवार छोड़कर पूरे सप्ताह जौनपुर से 13:20 बजे प्रस्थान कर यादवेन्द्र नगर हाल्ट से 13:33 बजे,मुफ्तीगंज से 13:43 बजे,गंगौली हाल्ट से 13:51 बजे,केराकत से 13:58 बजे,डोभी से 14:07 बजे,दुधौन्दा हाल्ट से 14:17 बजे,फरीदहा हाल्ट से 14:23 बजे, औड़िहार से 14:45 बजे,सिधौना रामपुर हाल्ट से 14:52 बजे, राजवारी 14:57 बजे, कादीपुर से 15:04 बजे,सारनाथ से 15:14 बजे छुटकर 15:30 बजे वाराणसी सिटी पहुँचेगी। उक्त मेमू गाड़ियां 08 कोच से चलाई जाएँगी तथा इनका अनुरक्षण औड़िहार डेमू शेड में साप्ताहिक किया जायेगा जिसके लिए उक्त गाड़ियाँ सप्ताह में 6 दिन संचालित होंगी।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page