UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नेताओं को दिलाई गयी मंत्री पद की शपथ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। इस विस्तार में कई राजनीतिक संदेश देने के प्रयास किए गए

lucknow
4:51 PM, May 10, 2026
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। इस विस्तार में कई राजनीतिक संदेश देने के प्रयास किए गए हैं। नाराज जातियों को खुश करने से लेकर क्षेत्रीय संतुलन बैठाना भी है।
जन भवन के गांधी सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 6 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। इसमें भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे सहित 6 नए चेहरे शामिल हुए, साथ ही 2 मौजूदा राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया। जातीय समीकरण साधते हुए 3 ओबीसी, 2 दलित और 1 ब्राह्मण चेहरे को मौका दिया गया।




