ओबरा डैम में युवती के कूदने का मामला : घटना के तीसरे दिन बरसात के वावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गुरुवार को एक युवती के गहरे पानी में कूद जाने के तीसरे दिन भारी बरसात के वावजूद एसडीआरएफ की टीम डैम में उतर कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है ।

sonbhadra
2:57 PM, August 3, 2024
कृपा शंकर पांडेय/मंटू शर्मा (संवाददाता)
ओबरा/डाला (सोनभद्र) । थाना ओबरा क्षेत्र के ओबरा डैम में गुरुवार को एक युवती के गहरे पानी में कूद जाने के तीसरे दिन भारी बरसात के वावजूद एसडीआरएफ की टीम डैम में उतर कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है ।
आपको बतादें कि शुक्रवार को भी पूरे दिन रेस्क्यू चलाया गया लेकिन शाम तक एसडीआरएफ टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी ।
ओबरा इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के वावजूद रेस्क्यू का काम चल रहा है लेकिन डैम में गहराई ज्यादा होने की वजह से दिक्कत आ रही है।




