मनोज कुमार ने अपनी करियर में कई फिल्मों का निर्देशन और अभिनय किया, जिनमें ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘कर्मयुद्ध’ जैसी फिल्में शामिल हैं । इनके लिए उन्हें पद्म श्री और दादा साहब फाल्के जैसी कई पुरस्कारों से नवाजा भी गया है । मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘फैशन’ (1957) में एक छोटे से किरदार से की. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरीयाली और रास्ता’ से मिली । अभिनय के बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया । इसकी शुरुआत उन्होंने 1965 की फिल्म ‘शहीद’ से की, जिसकी कहानी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित । उसके बाद उन्होंने 1967 की फिल्म ‘उपकार’ बनाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।