वोर्टेक्स कप 2026 : आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता खिताब, सुपर किंग को 6 विकेट से हराया
खेल मैदान में आयोजित प्रतिष्ठित वोर्टेक्स कप 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, (सोनभद्र)। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित प्रतिष्ठित वोर्टेक्स कप 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दूधिया रोशनी में खेले गए खिताबी मुकाबले में आर्यन बिल्ली ओबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर किंग को 6 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर आर्यन बिल्ली ओबरा के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए शुरुआत से ही सुपर किंग के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। कसी हुई गेंदबाजी के सामने सुपर किंग की टीम निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 42 रन ही बना सकी।
43 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन बिल्ली ओबरा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शुरुआती झटकों के बावजूद बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा और 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
चंद्रप्रकाश बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्यन बिल्ली ओबरा के खिलाड़ी चंद्रप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार दलवीर समरा एवं मुजफ्फर खान द्वारा प्रदान किया गया।
विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को रमेश सिंह की ओर से ₹51,000 की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं प्रतियोगिता के प्रायोजक वोर्टेक्स की ओर से उपविजेता टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार दिया गया।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश सिंह के प्रतिनिधि दीपक केशरी एवं तस्लीम खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में निशा बबलू सिंह (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, रेणुकूट), अजय प्रताप सिंह, रमेश सिंह यादव (राष्ट्रीय खिलाड़ी), अमरजीत कुमार, संतोष साहनी, डब्लू सिंह तथा गोविंदा जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति की भूमिका सराहनीय
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजेश पंडित (आयोजन अध्यक्ष) और प्रदीप शर्मा (आयोजन सचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीडिया एवं प्रचार की जिम्मेदारी अजीत सिंह ने संभाली। प्रबंधन एवं सहयोग टीम में सोनू राय, विमलेश दीक्षित, फैजल खान, शुभम जायसवाल, आयुष माली, सिद्धार्थ गौतम, शुभम सिंह और आबिद खान शामिल रहे।
मैच में रोशन सिंह एवं प्रवीण सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि हिमांशु कुशवाहा ने आधिकारिक स्कोरर के रूप में जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।