तमिलनाडु में बन गयी विजय की सरकार, ली मुख्यमंत्री की शपथ
तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर चल रही सस्पेंस खत्म हो गया। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ आज टीवीके के 9 विधायक भी मंत्री

tamil nadu
10:54 AM, May 10, 2026
तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर चल रही सस्पेंस खत्म हो गया। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ आज टीवीके के 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली ।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया था।
विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और सरकार गठन का दावा पेश किया। विजय की पार्टी टीवीके को वीसीके और आईयूएमएल ने बिना किसी शर्त के अपना समर्थन देने का ऐलान किया । दोनों दलों के पास दो-दो विधायक हैं। अब विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन है । तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की संख्या होना चाहिए।
वहीं राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है।




