बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

mumbai
1:57 PM, April 12, 2026
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। उन्होंने बताया था कि आशा भोसले अत्यधिक थकान और छाती के संक्रमण से जूझ रही थीं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।
8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार से संबंध रखती थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और अभिनेता थे। पिता के निधन के बाद कम उम्र में ही उन्होंने संगीत को अपना करियर बना लिया और परिवार की जिम्मेदारियों को संभाला।
आशा भोसले ने अपने आठ दशक से अधिक लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी। उनके गाए ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’ और ‘दिल चीज क्या है’ जैसे गीत आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
जानकारी के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी स्थान पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था।



