प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को पहुंचेंगे वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है।

फाइल फोटो
varanasi
6:45 PM, October 19, 2024
■ पीएम काशी से ही देशवासियों को 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देंगे सौगात
■ वाराणसी की 380.13 करोड़ की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम, 2874.17 करोड़ की योजनाओं का होगा शिलान्यास
■ 90 करोड़ की लागत से बने आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के मौजूदगी में आमजन के लिए करेंगे लोकार्पित
■ वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे मोदी, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन व आवास संबंधी कई सुविधाओं का करेंगे लोकार्पण
◆ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते है पीएम
■ सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम से योजनाओं का मोदी करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास, 20 हजार से अधिक लोगों से करेंगे संवाद, करीब 1 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और लगभग 6 बजे वाराणसी से होंगे रवाना
■ प्रधानमंत्री की अगवानी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे उपस्थित
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है। तीसरी बार वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी को पीएम मोदी विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे। काशी से ही देश को 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देशवासियों को सौगात देंगे ।
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य , शिक्षा , खेल ,धर्म ,पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन जैसी कई सुविधाओं का लोकार्पण करके जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। वह आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 हजार से अधिक लोगो से संवाद करेंगे।




