Varanasi News : वाराणसी कमिश्नरेट/परिक्षेत्र- 3664 आरक्षियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
यूपी में निष्पक्ष व पारदर्शी भर्तियां नजीर हैं। योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में नव चयनित 60,244 आरक्षियों को रविवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

मनीष त्रिपाठी, नवचयनित आरक्षी
varanasi
9:11 PM, June 14, 2025
◆ नियुक्ति पत्र पाने वालों में 503 महिला आरक्षी, सभी लखनऊ रवाना
◆ यूपी के साथ अन्य प्रदेशों के युवाओं के लिए भी नौकरी का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार
◆ लखनऊ जाने वालों में वाराणसी के अलावा झारखंड और बिहार के भी नवचयनित अभ्यर्थी शामिल
◆ रविवार को लखनऊ में भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव-चयनित आरक्षियों को देंगे नियुक्ति पत्र
वाराणसी । यूपी में निष्पक्ष व पारदर्शी भर्तियां नजीर हैं। योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में नव चयनित 60,244 आरक्षियों को रविवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। आरक्षी पद पर भर्ती इन जवानों में 3664 नियुक्ति पत्र लेने वाराणसी मंडल से शनिवार को लखनऊ रवाना हुए। इनमें से 503 महिला आरक्षी भी हैं। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष थी, जिसमे अन्य राज्यों के युवाओं को भी अवसर मिला है। वाराणसी से जाने वालों में बिहार और झारखंड के भी युवा शामिल हैं। लखनऊ में भव्य समारोह में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव चयनितों को नियुक्ति पत्र देंगे।
वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के लिए 14 जून शनिवार को वाराणसी से रवाना कर दिया गया है। वाराणसी से कुल 848 आरक्षी हैं, इसमें 131 महिला आरक्षी भी हैं। नवनियुक्त आरक्षियों को 19 बस से लखनऊ भेजा गया है। इन्हें लेकर राजपत्रित अधिकारी रवाना हुए हैं। महिला आरक्षियों के साथ महिला अधिकारी भी हैं। वाराणसी से लखनऊ जाने वाले नव चयनित आरक्षियों में वाराणसी, बिहार और झारखंड के भी अभ्यर्थियों है। जो उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के मुताबिक जौनपुर, चंदौली और ग़ाज़ीपुर के आरक्षियों को 64 बसों से लखनऊ में होने वाले समारोह में शामिल होने भेजा गया है। तीनों जिलों के कुल 2816 आरक्षी हैं, इनमे 2444 पुरुष व 372 महिला आरक्षी शामिल है।




