Varanasi News : यूपी कालेज के छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
वाराणसी के यूपी कॉलेज में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। छात्र की हत्या के बाद मौके पर हंगामा मच गया । सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और छात्रों को शांत कराया जा रहा है।

varanasi
8:16 PM, March 20, 2026
वाराणसी के यूपी कॉलेज में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। छात्र की हत्या के बाद मौके पर हंगामा मच गया । सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और छात्रों को शांत कराया जा रहा है। मृतक छात्र की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बीएससी के 4th सेमेस्टर का छात्र था और गाजीपुर जनपद का रहने वाला था। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज परिसर और अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर भी खुद मौके पर पहुंचे हैं।
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर है। जांच-पड़ताल की जा रही है । दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्य आरोपी का नाम मंजीत बताया जा रहा है।



