Varanasi News : गायों को स्लॉटर हाउस जाने से बचाने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द खुद खरीदेंगे गाय
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द ने गौ रक्षा को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। गायों को स्लॉटर हाउस जाने से बचाने के लिए शंकराचार्य खुद गाय खरीदेंगे ।

varanasi
7:23 PM, May 21, 2026
वाराणसी । शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द ने गौ रक्षा को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। गायों को स्लॉटर हाउस जाने से बचाने के लिए शंकराचार्य खुद गाय खरीदेंगे । इसके लिए शंकराचार्य जल्द ही Go-LX नामक साइट जारी कर गायों की खरीददारी करेंगे। शंकराचार्य ने बताया कि इसके लिए वे वेबसाईट बनवाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कोई भी पशुपालक अपनी गायों को बेचने का विज्ञापन वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है ।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में यह नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि यदि मुसलमान गाय खरीदना बंद कर देंगे या गौ मांस का सेवन छोड़ देंगे,तो हिंदू पशुपालक आर्थिक संकट में आ जाएंगे।उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने के लिए नहीं बेच सकता, यदि किसी व्यक्ति में वास्तविक हिंदुत्व है तो वह कभी भी गाय को कसाई के हाथों में नहीं सौंपेगा ।




