Varanasi News : पीएम मोदी का वाराणसी दौरा 20 अक्टूबर को, 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है।

फ़ाइल फोटो
varanasi
4:58 PM, October 18, 2024
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल की जनता को भी करोड़ों की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी द्वारा 6600 करोड़ रुपये से ज्यादा की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि पीएम मोदी काशी की जनता को 380 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे साथ ही शंकरा आई हॉस्पिटल को भी लोकार्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम अपने संसदीय क्षेत्र में पांच घन्टे से ज्यादा समय रहेंगे और सिगरा स्थित वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण व 20 हजार की जनसभा को संबोधित भी करेंगे।




