Varanasi News : भारत सनातन की भूमि है और काशी इसका केंद्र- उप राष्ट्रपति
उप राष्ट्रपति ने नमो घाट के उद्घाटन को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े घाट का उद्घाटन करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है।

जनता को संबोधित करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
varanasi
10:34 PM, November 15, 2024
● वाराणसी में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 'नमो घाट' का उद्घाटन
● उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया 'तपस्वी'
● बोले उप राष्ट्रपति, अपनी लगन और निष्ठा से उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाकर इसे सर्वोच्च प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
● कहा- संरक्षण, सृजन, दूरदर्शी और सराहनीय विकास के लिए पीएम की तरह ही प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी
● सनातन धर्म ने आक्रमणकारियों को भी समाहित करने का कार्य किया है- उप राष्ट्रपति
● सौहार्दपूर्ण संवाद, आस-पड़ोस का ध्यान रखना ही त्योहारों की विशिष्टता- जगदीप धनखड़
वाराणसी । उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विश्व के सबसे बड़े और सुंदर घाट 'नमो घाट' का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सनातन की भूमि है और काशी इसका केंद्र है। सनातन धर्म सभी को समाहित करता है और इसने आक्रमणकारियों को भी समाहित करने का कार्य किया है। यह हमें एकता और दृढ़ता की सीख देता है। उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी जी अपनी लगन और निष्ठा से उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाकर इसे सर्वोच्च प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षण, सृजन, दूरदर्शी और सराहनीय विकास के लिए जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी समर्पित हैं, उत्तर प्रदेश में यही काम तपस्वी के रूप में योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे उनके मार्गदर्शन का लाभ कई अवसरों पर मिला है।
नमो घाट का उद्घाटन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात




