श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि विनियमन अधिनियम के तहत विदेशी भक्तों से दान लेने की अनुमति मिली है। विदेशों में बैठे बाबा विश्वनाथ के भक्तगण भी अब आसानी से अपनी श्रद्धानुसार अपना दान सीधे मन्दिर न्यास के खाते में जमा कर सकते है। एसडीएम ने जानकारी दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को चार साल बाद पुनः विदेशी भक्तों द्वारा मंदिर न्यास को दान लेने की अनुमति मिली है। एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि खाता संख्या 43292280765 स्विफ्ट कोड संख्या- SBININBB125 ,आईएफएससी-SBIN0009017,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ,भारतीय स्टेट बैंक, संसद मार्ग शाखा,नई दिल्ली, में विदेश में बैठा भक्त दान का पैसा भेज सकता है। उन्होंने जानकारी दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा भक्तों के माध्यम से दान स्वरूप दी जाने वाली धनराशि का उपयोग हमेशा से जन कल्याण, भक्तों की सुविधाओं में विस्तार और पुनीत कार्यों के लिए लाया जाता है।