Varanasi News : वाराणसी में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कमांडर बृजेश गंजू एनकाउंटर में ढेर
मुखबिर की सूचना पर उसको रोक कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया परंतु वह रुकने के बजाय गाड़ी से कूद कर और पुलिस वालों पर फायर करना शुरू कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग में उसको गोली लगी ।

varanasi
9:12 PM, September 20, 2026
वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के के कमांडर बृजेश गंजू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंजू निवासी लूटू थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से तेघरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था
मुखबिर की सूचना पर उसको रोक कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया परंतु वह रुकने के बजाय गाड़ी से कूद कर और पुलिस वालों पर फायर करना शुरू कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग में उसको गोली लगी और यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय के और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी बदमश द्वारा फायर की गई बुलेट लगी ।
बृजेश को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया परंतु वो मृत घोषित कर दिया गया। बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार द्वारा 25लाख और NIA द्वारा 5 लाख का पुरस्कार भी घोषित था।




