Varanasi Crime News - पति ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों को गोली उड़ाया, सनसनी
भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी ।
प्रतीकात्मक तस्वीर
varanasi
4:02 PM, November 5, 2024
वाराणसी । भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी । इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया । जांच के बाद काशी जोन के डीसीपी ने बताया कि चारों की हत्या गोली मारकर की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राजेंद्र गुप्ता मौके से फरार है । उन्होंने बताया कि घटनास्थल से खाली खोखे भी बरामद हुए है। डीसीपी ने बताया कि जिस मकान में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है उस मकान में दर्जन भर किराएदार रहते है । सुबह जब गोली चली तो लोग इसे पटाखे की आवाज समझकर नजर अंदाज कर दिया । जब दोपहर तक मकान मालिक का दरवाजा नहीं खुला तो किराएदारों को शक होने पर सूचना पुलिस को दिया ।
पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र गुप्ता पहले भी दो हत्याओं के आरोप में जेल जा चुका है और मौजूदा समय जमानत पर चल रहा है । फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना के हर एक पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।



