नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी का जलवा, 39 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा
नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।

sonbhadra
5:09 PM, September 7, 2026
एम. शर्मा, (संवाददाता)
डाला, सोनभद्र। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 453 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की 53 सदस्यीय टीम ने 20 स्वर्ण, 15 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। महाराष्ट्र प्रथम और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।
टीम की सफलता पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




