UP News : युवक ने सोशल मीडिया को लेकर कर दिया कुछ ऐसा, पहुंच गया सलाखों के पीछे
जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो आरोपी युवक का हैरान करने वाला जबाब आया। जिसे सुनकर पुलिस टीम भी हैरान थी।

shamli
4:34 PM, September 16, 2026
- सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए ली थी ह्त्या की जिम्मेदारी
- पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
शामली। इन दिनों युवाओं पर सोशल मीडिया का भूत इस कदर चढ़ा हुआ है कि वायरल होने और फॉलोवर बढ़ाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के शामली से आया है जहाँ मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है।
दरअसल गत 26 अगस्त को हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। हाई प्रोफाइल मामले को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था। उसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी ले ली।
जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो आरोपी युवक का हैरान करने वाला जबाब आया। जिसे सुनकर पुलिस टीम भी हैरान थी। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। उसने बस यह सब सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए किया था ।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह बताया कि आरोपी भूपेंद्र ढींगरा मूलरूप से हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है और वर्तमान में वह बंगलौर में रहकर होटल में सेफ की नौकरी कर रहा है। पकड़े गये आरोपी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह गायकी और अभिनय का छोटा-मोटा कलाकार है और बीते दिनों उसकी इंस्टाग्राम ID बंद हो गई थी। लेकिन नई इंस्टग्राम आईडी पर तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे थे। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर अंकित बालियान हत्याकांड की वीडियो देखी तो उसने फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो पोस्ट कर दी। पोस्ट डालते ही रातों रात उसके फॉलोअर्स 28 से बढ़कर 7 हजार तक पहुंच गया । फिल्हाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




