UP News : अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत
24 महीने में फेज-1 से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने पर फोकस, ईपीसी मोड पर निर्माण कार्यों को किया जाएगा पूरा

sonbhadra
6:48 PM, March 22, 2025
लखनऊ ।
◆ 24 महीने में फेज-1 से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने पर फोकस, ईपीसी मोड पर निर्माण कार्यों को किया जाएगा पूरा
◆ 631 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सभी निर्माण व विकास कार्य होंगे पूरे, नियोजन विभाग के टेक्निकल सेल ने विस्तृत खाका किया तैयार
◆ 38 प्रकार के जीव-जंतुओं के एनक्लोजर समेत एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, 7डी थिएटर, ट्राम सर्विस, आर्ट गैलरी व शानदार एंट्री गेटवे का होगा निर्माण
◆ कैफेटेरिया, एंट्रेंस प्लाजा, क्वॉरंटीन वॉर्ड, पशु चिकित्सालय, स्टाफ के लिए 5 प्रकार के आवासीय खंडों का भी होगा प्रक्रिया के अंतर्गत निर्माण
◆ आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की होगी स्थापना, विभिन्न प्रकार के अन्य निर्माण व विकास कार्यों को भी किया जाएगा पूरा



