UP News : डेढ़ साल के मासूम की हत्या मामले में विराज दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आज आरोपी विराज को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

firozabad
4:37 PM, July 10, 2026
फिरोजाबाद । शिकोहाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आज आरोपी विराज को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
30 मई 2026 को आरोपी विराज ने एक डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना ने न सिर्फ जिले को बल्कि पूरे सूबे को हिलाकर रख दिया था । घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद आरोपी विराज को गिरफ्तार कर लिया। चूंकि यह घटना इतनी चर्चित हो गयी थी और पुलिस पर लगातार दबाव भी, बढ़ रहा था इसलिए पुलिस ने मात्र 6 दिन में विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर हुई और 1 माह 9 दिन के भीतर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अदालत ने विराज को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई।




