UP News : अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में दो शूटर आज तड़के पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए।

shamili
9:53 AM, August 31, 2026
- मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल
शामली । चर्चित कलाकार अंकित बालियान की हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में दो शूटर आज तड़के पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि अंकित बलियान हत्याकांड के बाद पूरे जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया था। इसी क्रम में जगह जगह चेकिंग चल रही थी, तभी एक कार में सवार दो लोग आये, जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे । बदमाश पुलिस को चकमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें एक गोली से पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि अन्य गोली से दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई जबाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जिनका अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक बदमाशों के अपना नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी सोनीपत हरियाणा बताया था।
आपको बतादें कि अंकित बलियान की हत्या के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। नाराज परिजनों ने पुलिस प्रसाशन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था ।
कुल मिलाकर इस कार्यवाही से जहाँ पुलिस ने राहत की सांस ली है।




