UP News : ट्रक और बस में टक्कर, बस में लगी आग, चालक की जलकर मौत
फिरोजाबाद में देर रात एक सड़क हादसे के बाद बस में भयंकर आग लग गयी। जिसमें जलकर ड्राईवर की जलकर मौत हो गयी

firozabad
12:49 PM, May 22, 2026
फिरोजाबाद में देर रात एक सड़क हादसे के बाद बस में भयंकर आग लग गयी। जिसमें जलकर ड्राईवर की जलकर मौत हो गयी ।
जानकारी के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई । घटना की सूचना पर फायर स्टेशन को दी गयी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी।
इस हादसे में बस ड्राइवर शंभू बड़ई के स्टेयरिंग में फंसने से जलकर मौत हो गईं। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से स्थानीय पुलिस द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मौके पर एस पी सिटी व स्थानीय पुलिस उपस्थित थी




