UP News : यूपी पुलिस में पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, दो स्थानांतरण निरस्त
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पांच अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

lucknow
5:42 PM, October 5, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पांच अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इनमें दो अधिकारियों के प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि तीन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
संतोष कुमार-III का कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
पवन गौतम, जो अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद खीरी के पद पर तैनात थे और अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कासगंज के पद पर स्थानांतरणाधीन थे, को अब अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रायबरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।
आलोक सिंह-III, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रायबरेली को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज के पद पर नई तैनाती दी गई है।
वहीं आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा संतोष कुमार-II, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर नई तैनाती दी गई है।




